रायपुर,1 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव 2026 के अवसर पर प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 33 विभूतियों एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार ने अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सम्मानित व्यक्तियों और संस्थाओं के नामों की घोषणा कर दी है।

इन पुरस्कारों के माध्यम से आदिवासी उत्थान, सामाजिक चेतना, महिला सशक्तीकरण, खेल, साहित्य, कला-संस्कृति, चिकित्सा, कृषि, श्रम, पर्यटन और सिनेमा सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

33 विभूतियों और संस्थाओं को मिलेगा राज्य अलंकरण

राज्योत्सव 2026 के अवसर पर घोषित पुरस्कारों और सम्मानित होने वालों की सूची इस प्रकार है—

  1. शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान: आदिवासी सामाजिक चेतना एवं उत्थान के लिए श्री दुमन लाल ध्रुव, जिला धमतरी।
  2. यति यतनलाल सम्मान: अहिंसा एवं गौरक्षा के क्षेत्र में विश्व गीता धेनू गोविन्द पक्षी सेवा धाम, कुम्हारी, जिला दुर्ग।
  3. गुण्डाधूर सम्मान: खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुश्री संजू देवी, जिला कोरबा।
  4. मिनीमाता सम्मान: महिला उत्थान एवं जनजागृति के लिए लोक आस्था सेवा संस्थान, गरियाबंद (सुश्री लता नेताम)।
  5. गुरु घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान: श्री सुखचंद भास्कर, जिला कबीरधाम।
  6. ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार: सहकारिता के क्षेत्र में प्राथमिक कुडुक मछुवा सहकारी समिति मर्यादित, चित्रकोट, जिला बस्तर (श्री धनसिंह बघेल)।
  7. हबीब तनवीर सम्मान: समकालीन रंगकर्म के क्षेत्र में डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर, जिला रायपुर।
  8. महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान: तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्री टोमन कुमार, जिला बालोद।
  9. पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान: सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक क्षेत्र में योगदान के लिए तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान, नेहरू नगर, जिला बिलासपुर।
  10. पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान: हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में डॉ. बिहारीलाल साहू, जिला रायगढ़।
  11. चक्रधर सम्मान: शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति, जिला रायपुर।
  12. दाऊ मंदराजी सम्मान: लोक नाट्य एवं लोक शिल्प के क्षेत्र में श्रीमती रेखा जलक्षत्री, जिला रायपुर।
  13. डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार: कृषि के क्षेत्र में श्री पुन्नीदास भट्ट, जिला कबीरधाम।
  14. महाराजा अग्रसेन सम्मान: सामाजिक समरसता के क्षेत्र में श्री बाबूलाल अग्रवाल, जिला रायगढ़।
  15. धन्वन्तरि सम्मान: आयुर्वेद चिकित्सा, शिक्षा एवं शोध-अनुसंधान के क्षेत्र में डॉ. दिनेश कुमार नाग, जिला धमतरी।
  16. श्रीमती विलासादेवी कॅवट मत्स्य विकास पुरस्कार: मछली पालन के क्षेत्र में श्री प्रदीप कुमार सोनी, जिला बालोद।
  17. राजेश्री महत वैष्णवदास जी महाराज संस्कृत भाषा सम्मान: संस्कृत भाषा के क्षेत्र में डॉ. बहुरन सिंह पटेल, जिला रायपुर।
  18. डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान: आदिवासियों की सेवा एवं आर्थिक उत्थान के लिए श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर (श्री सी. श्रीनिवास चौगडम)।
  19. स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार: श्रम क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड यूनिट कुकुरडीह सीमेंट वर्क्स, सरकीपार, जिला बलौदाबाजार (श्री अंतरयामी सामल)।
  20. पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान: अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में श्री सुरेश कुमार ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक, जिला रायपुर।
  21. छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान: विदेश में रहकर सामाजिक कल्याण, साहित्य, मानव संसाधन एवं आर्थिक क्षेत्र में योगदान के लिए श्रीमती दीपाली सरावगी, जिला दंतेवाड़ा।
  22. किशोर साहू सम्मान: हिन्दी/छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा एवं निर्माण के लिए श्री सैयद ताहिर अली (करन खान), जिला रायपुर।
  23. लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान: छत्तीसगढ़ी लोकगीत के क्षेत्र में श्रीमती साधना यादव, जिला दुर्ग।
  24. देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार: पंथी नृत्य के क्षेत्र में श्री सी.एल. रात्रे, आरंग, जिला रायपुर।
  25. खुमान साव सम्मान: छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के क्षेत्र में श्री चंद्रभूषण वर्मा, जिला रायपुर।
  26. लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार: आंचलिक साहित्य एवं लोक कविता के क्षेत्र में श्री दुर्गा प्रसाद पारकार, जिला दुर्ग।
  27. किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण: हिन्दी/छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन के लिए श्री मोहन सुंदरानी, जिला रायपुर।
  28. बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान: विधि के क्षेत्र में श्री कौस्तुभ शुक्ला, दिल्ली एवं श्री हेमन्त कुमार मिश्र, जिला रायपुर।
  29. माता बहादुर कलारिन सम्मान: महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष एवं नारी उत्थान के लिए श्रीमती बुलबुल बैद्या, जिला कांकेर।
  30. पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान: रचनात्मक लेखन एवं हिन्दी भाषा के क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री अनंत विजय, जिला रायपुर।
  31. डॉ. तीजन बाई सम्मान: पंडवानी कला के क्षेत्र में श्री चेतन लाल देवांगन, पाहंदा, जिला दुर्ग।
  32. चेन्दूरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार: ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में श्री सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय ‘सनी’, जिला कबीरधाम।
  33. संत रविदास सम्मान: सामाजिक समानता, साहित्य एवं काव्य के क्षेत्र में श्री जगदीश प्रसाद देशमुख, जिला बालोद।

छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

राज्योत्सव के अवसर पर सम्मानित होने वाली इन 33 विभूतियों एवं संस्थाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राज्य अलंकरण सम्मान के माध्यम से प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ताओं, कलाकारों, साहित्यकारों, खिलाड़ियों और उत्कृष्ट संस्थाओं के कार्यों को पहचान मिलेगी।

यह सम्मान छत्तीसगढ़ की सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक विरासत को आगे बढ़ाने में योगदान देने वाली प्रतिभाओं के प्रति राज्य का सम्मान है। साथ ही यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों को समाज और प्रदेश के विकास में बेहतर योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts