रायपुर, 3 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सोमवार को ‘प्रोजेक्ट सहारा – दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम 2026’ में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 10:55 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण करेंगे तथा उनसे संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर 12:00 बजे वे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर 12:05 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts