रायपुर, 15 जून 2026

छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरे उत्साह और लगन के साथ पढ़ाई करने तथा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं है, बल्कि यह बच्चों के सपनों को आकार देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से स्कूल जाने, अनुशासन का पालन करने और आत्मविश्वास के साथ अध्ययन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आज की शिक्षा और परिश्रम ही भविष्य की सफलता का आधार बनते हैं। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर लगातार आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही ज्ञान, संस्कार और व्यक्तित्व विकास के माध्यम से प्रदेश और देश के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के बच्चे अपनी प्रतिभा, मेहनत और संकल्प के बल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे और प्रदेश का नाम देशभर में गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के सफल, उज्ज्वल और प्रेरणादायी भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts