रायपुर,2 सितंबर 2026

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजधानी रायपुर में बुधवार को जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में 8 निजी कंपनियां शामिल होंगी और कुल 877 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय, सिविल लाइंस, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

10वीं से ITI पास युवाओं के लिए मौका

इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम 10वीं पास होना जरूरी है। अलग-अलग पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक और ITI जैसी शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं।

इसके अलावा वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डिप्लोमा और कृषि से संबंधित योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए भी नौकरी के अवसर उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन पंजीयन जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी erojgar.cg.gov.in पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते हैं।

877 पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियों में युवाओं को सीधी भर्ती के जरिए नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। अलग-अलग शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह रोजगार हासिल करने का अच्छा अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts