डॉ. मनसुख मांडविया आज रायपुर दौरे पर, राज्योत्सव का करेंगे शुभारंभ, हॉकी लीग के समापन में भी होंगे शामिल
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया आज 1 नवंबर को रायपुर दौरे पर रहेंगे। वे शाम 5 बजे श्री सत्य साईं संजीवनी बाल हृदय चिकित्सालय में नर्सिंग महाविद्यालय और परिचारक छात्रावास का भूमिपूजन करेंगे। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्योत्सव का शुभारंभ और रात 8 बजे छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आज से भव्य आगाज, पलक मुच्छल और स्वास्ति मेहुल के सुरों से गूंजेगा नवा रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आज 1 नवंबर से नवा रायपुर में शुभारंभ होगा। तीन दिनों तक पलक मुच्छल, स्वास्ति मेहुल और अभिजीत भट्टाचार्य की प्रस्तुतियों के साथ लोककला, पंडवानी, पंथी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 3 नवंबर को अमित शाह की मौजूदगी में समापन और राज्य अलंकरण समारोह
‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर मनेगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, सारंग एयर शो से लेकर बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आयोजन 1 से 3 नवंबर तक नवा रायपुर में होगा। ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर आयोजित इस तीन दिवसीय समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और अमित शाह शामिल होंगे। सारंग टीम का एयर शो, विकास प्रदर्शनियां, शिल्पग्राम और पलक मुच्छल, स्वस्ति मेहुल व अभिजीत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अहिवारा विधायक स्वर्गीय डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई, गृह ग्राम भेंडरा पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले के ग्राम भेंडरा पहुंचकर अहिवारा विधायक स्वर्गीय डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अंतिम यात्रा में शामिल होकर शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
राज्योत्सव 2026 में वन विभाग की खास प्रदर्शनी, तुंगल कैफे से कांगेर घाटी तक दिखेगी बस्तर की नई पहचान
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ‘बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर प्रदर्शनी लगाएगा। इसमें पर्यटन विकास, महिला आत्मनिर्भरता, युवाओं के रोजगार, वन्यजीव संरक्षण और वनोपज से आजीविका बढ़ाने की पहल प्रदर्शित की जाएगी।
शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन 83.25 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, गणित विषय में सबसे ज्यादा 90.25 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए शामिल
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1,812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन 83.25 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। गणित विषय में सर्वाधिक 90.25 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा के लिए 34,604 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
छत्तीसगढ़ पुलिस के 15 अधिकारियों और जवानों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, स्पेशल ऑपरेशन और जांच में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान
छत्तीसगढ़ के IPS रॉबिंसन गुरिया समेत 15 पुलिस अधिकारियों और जवानों को स्पेशल ऑपरेशन, इन्वेस्टिगेशन और फॉरेंसिक साइंस में उत्कृष्ट कार्य के लिए केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया।
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल बनेगी आकर्षण का केंद्र, आधुनिक शिक्षा और डिजिटल नवाचारों की दिखेगी झलक
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर STEM, ATL, स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, समावेशी शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े नवाचारों एवं उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने सरदार पटेल के योगदान को याद कर प्रदेशवासियों से की एकता की अपील
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
राज्यपाल रमेन डेका ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर लोकभवन में पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर लोकभवन में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।



