बम्हनीडीह को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, हसदेव नदी पर पुल समेत तीन अहम विकास कार्यों की घोषणा
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह नगर पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में हसदेव नदी पर पुल, बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय और सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन के निर्माण की घोषणा की।
सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन’ की शुरुआत, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार
सुकमा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना का शुभारंभ किया गया। योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का रोजगार और प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी मिलेगी।
सुकमा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुकमा-01 को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र, जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्र एनक्वास से सम्मानित
सुकमा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र सुकमा-01 ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों में 93.04 प्रतिशत अंक हासिल कर एनक्वास प्रमाणपत्र प्राप्त किया। इसके साथ ही जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरे उतर चुके हैं।
कबीरधाम से वीबी-जी राम जी योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार
कबीरधाम के गंडईखुर्द से वीबी-जी राम जी योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ हुआ। योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का रोजगार, 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी और 318 प्रकार के विकास कार्यों का लाभ मिलेगा।
3 जुलाई को रायपुर में होगी ‘सहकार संकल्प दौड़’, सहकारिता और स्वस्थ जीवन का देंगे संदेश
छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग की ओर से 3 जुलाई को रायपुर के मरीन ड्राइव में 'सहकार संकल्प दौड़' का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारिता, स्वास्थ्य और सामूहिक विकास का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कई जिलों में वाहन जब्त, लाखों का अर्थदंड
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। राजनांदगांव, बालोद, बलरामपुर और सरगुजा में कई वाहन जब्त किए गए और लाखों रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
सीजीपीएससी उप निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा के लिए बस्तर जिला प्रशासन मुस्तैद
12 जुलाई को 6 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 2104 अभ्यर्थी जगदलपुर, 2 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस महत्वपूर्ण
जगदलपुर में महा-रोजगार मेला, 1595 पदों पर होगी सीधी भर्ती
जगदलपुर, 2 जुलाई 2026/ बस्तर संभाग के शिक्षित और हुनरमंद बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाकर अपने सपनों को साकार करने का एक शानदार और बड़ा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जगदलपुर (जिला-बस्तर) के तत्वावधान में एक विशाल एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेले का
अब सरकारी दफ्तरों में भी होगा बिजली का ‘रीचार्ज’, 1 अगस्त से लागू होगी प्री-पेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था
जगदलपुर, 2 जुलाई। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कार्यालयों में बिजली खपत और बिल भुगतान की व्यवस्था को पूरी तरह बदलने का फैसला किया है। अब मोबाइल की तरह सरकारी कार्यालयों की बिजली भी रीचार्ज पर चलेगी। ऊर्जा विभाग ने केंद्र सरकार की आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector Scheme) योजना के तहत



