‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान: CM विष्णुदेव साय ने पुस्तक का किया विमोचन, मानव-हाथी सह-अस्तित्व पर जोर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के गृहग्राम बगिया में ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पहल मानव-हाथी द्वंद्व कम करने, जनसुरक्षा बढ़ाने और हाथियों के संरक्षण के लिए गांवों एवं विद्यालयों तक जागरूकता पहुंचा रही है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनकर्मियों को सम्मानित भी किया
नवा रायपुर अब बनेगा रोजगारधानी: टेक्सटाइल से फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स से सेमीकंडक्टर तक हजारों नौकरियों की तैयारी
नवा रायपुर अटल नगर अब प्रशासनिक राजधानी के साथ-साथ निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। टेक्सटाइल, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स, IT, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश से हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होने की उम्मीद है।
सावन सोमवार और नागपंचमी पर CM विष्णुदेव साय ने की श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी के पावन अवसर पर गृहग्राम बगिया स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।
कांकेर में बनेगा 4,000 दर्शक क्षमता वाला बहुउद्देश्यीय स्टेडियम, 7.60 करोड़ रुपए मंजूर
कांकेर के सिंगारभाट स्टेडियम की चिन्हित भूमि पर 4,000 दर्शक क्षमता वाले बहुउद्देश्यीय स्टेडियम का निर्माण होगा। क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य सरकार ने इसके लिए 7 करोड़ 60 लाख 34 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।
बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी: इंद्रावती के छोटा पुल पर 20 अगस्त को होगा बड़ा मॉक ड्रिल अभ्यास
जगदलपुर, 17 अगस्त 2026। जिले में संभावित बाढ़ जैसी आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने और आम नागरिकों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 20 अगस्त को इंद्रावती नदी के छोटा पुल क्षेत्र में व्यापक मॉक ड्रिल (Mock Exercise) आयोजित की जाएगी।
चेन्नई पीआईबी टीम को माओवाद मुक्त बस्तर में विकास और नवाचार की दी जानकारी
जगदलपुर, 17 अगस्त 2026। पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर, जगदलपुर में सोमवार को चेन्नई पीआईबी की मीडिया टीम को बस्तर संभाग में माओवाद मुक्त वातावरण के साथ हो रहे विकास कार्यों और नवोन्मेषी प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह, आईजी बीएन मीणा, कलेक्टर आकाश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैलों के साथ खेत में चलाया हल, ताजा हुईं खेती-किसानी की पुरानी यादें
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार सुबह अपने गृहग्राम बगिया के खेत पहुंचे और बैलों की जोड़ी के साथ पारंपरिक रूप से हल चलाकर बियासी की। उन्होंने कहा कि किसान परिवार से होने के कारण खेती उनके लिए केवल आजीविका नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है।
IND vs SL 1st Test: तीसरे दिन भारत का दबदबा, श्रीलंका ने गंवाए 5 विकेट
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। भारत की पहली पारी 462 रन पर समाप्त हुई, जिसके जवाब में श्रीलंका ने 5 विकेट गंवा दिए।
सुनीता संग विवाद के बीच गोविंदा के समर्थन में उतरीं सोमी अली
गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच चल रहे विवाद के बीच उनकी पहली को-स्टार सोमी अली ने अभिनेता का समर्थन किया है। उन्होंने गोविंदा को इंडस्ट्री के बेहतरीन और विनम्र कलाकारों में से एक बताया।
उज्जैन में करंट की अफवाह से भगदड़ जैसी स्थिति, नागचंद्रेश्वर मंदिर की कतार में मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल
नाग पंचमी पर नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच करंट फैलने की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई। भगदड़ जैसी स्थिति में कई श्रद्धालु घायल हुए, जिन्हें चरक अस्पताल पहुंचाया गया।



