मुख्यमंत्री का कार्यक्रम: 16 सितंबर को सेवा संकल्प युवा सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 16 सितंबर 2026 को रायपुर में सेवा संकल्प युवा सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम सोनकर बाड़ी, सुंदर नगर में शाम 9 बजे से आयोजित होगा।
विशेष लेख: जब हुनर को मंच और अनुभव को अवसर मिलता है, तब बदलता है भविष्य
NSTI की स्थापना और आयु सीमा 38 से बढ़ाकर 45 वर्ष किए जाने से छत्तीसगढ़ में युवाओं के कौशल और अनुभवी वर्ग की क्षमता को नए अवसर मिलने की राह तैयार होगी।
₹2 हजार से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लग सकता है 0.4% शुल्क, अधिकतम ₹300; छोटे दुकानदारों को राहत
₹2,000 से अधिक के UPI पेमेंट पर 0.4% तक MDR शुल्क लगाने का प्रस्ताव बताया गया है, जिसकी अधिकतम सीमा ₹300 होगी। शुल्क ग्राहक से नहीं बल्कि मर्चेंट से लिया जाएगा, जबकि ₹21 लाख तक मासिक टर्नओवर वाले छोटे कारोबारियों को छूट मिलेगी।
सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा: डिप्टी CM अरुण साव ने कहा- जनभागीदारी को बनाएं अभियान की ताकत
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समीक्षा की। उन्होंने जनभागीदारी, योजनाओं के प्रचार-प्रसार और स्वच्छता गतिविधियों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे को संसाधन में बदलने की तकनीकों पर हुआ मंथन
गांधीनगर में आयोजित WCEF 2026 में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सर्कुलर इकोनॉमी, संसाधन दक्षता और वेस्ट-टू-रिसोर्स तकनीकों पर वैश्विक विशेषज्ञों के साथ चर्चा की।
नवा रायपुर ओपन से गोल्फ के नक्शे पर छत्तीसगढ़ की नई पहचान: CM साय ने ट्रॉफी का किया अनावरण, 132 प्रोफेशनल गोल्फर ले रहे हिस्सा
डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026 में देश-विदेश के 132 प्रोफेशनल गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 18 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। CM विष्णु देव साय ने ट्रॉफी का अनावरण कर कहा कि नवा रायपुर भविष्य में देश के प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन के रूप में पहचान बनाएगा।
सरगुजा संभाग में सड़क विकास को मिली बड़ी सौगात: 6 जिलों में 44 सड़क कार्यों के लिए ₹1,093.73 करोड़ मंजूर
सरगुजा संभाग के सभी 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए ₹1,093.73 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। फोरलेन, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और पुल-पुलिया निर्माण से कनेक्टिविटी, व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।
एक दीया, कई संदेश: CM साय ने सड़क किनारे मीरा से खरीदा मिट्टी का दीया, जनधन-महतारी वंदन की भी ली जानकारी
रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा के पास मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अचानक पहुंचे। उन्होंने मीरा से एक मिट्टी का दीया खरीदा और 1000 रुपए देकर उसके श्रम और स्वावलंबन का सम्मान किया। यह दीया ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा।
जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, PM-JUGA के तहत 30 होमस्टे को मंजूरी
प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (PM-JUGA) के तहत जशपुर के बगीचा-मयाली-जशपुर क्लस्टर में 6 जनजातीय गांवों में 30 नए होमस्टे विकसित किए जाएंगे। करीब 1.80 करोड़ रुपये की परियोजना से स्थानीय परिवारों को पर्यटन से सीधे रोजगार और आय के नए अवसर मिलेंगे।

