रायपुर,30 अक्टूबर 2026
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का शुक्रवार को 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। माता के निधन के चलते केंद्रीय मंत्री का आज प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने काशी बाई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई हैं।
भोपाल एम्स में चल रहा था उपचार
जानकारी के अनुसार, काशी बाई का भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
बताया गया है कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे ग्राम जैत, जिला सीहोर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। माता के निधन की सूचना के बाद शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ का निर्धारित दौरा रद्द कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में शिवराज सिंह चौहान और उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति मिलने की कामना की।
काशी बाई के निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है।



