मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
रायगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम पंडरीपानी स्थित कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ के कोसमनारा स्थित श्री सत्यनारायण बाबा धाम में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे।
UP में बड़ा सड़क हादसा: बागेश्वर धाम से लौट रहे BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर सड़क हादसे में घायल हो गए। बागेश्वर धाम से लौटते समय उनकी कार ट्रक से टकरा गई। उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विशेष केंद्रीय सहायता योजना के कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
मुख्य सचिव श्री विकासशील ने विशेष केंद्रीय सहायता (SCA) योजना के तहत बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर और सुकमा में चल रहे सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वीकृत परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क, राज्य स्तरीय समिति ने दी मंजूरी
छत्तीसगढ़ सरकार ने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राजनांदगांव, धमतरी, जांजगीर-चांपा और बस्तर में चार नए मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (औद्योगिक पार्क) विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
रायगढ़ स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, दो की हालत गंभीर
रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग होने से चार श्रमिक झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
16 लाख की सड़क एक साल बाद भी अधूरी, ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध
बालोद जिले के भैसबोड़ गांव में 16.15 लाख रुपये की स्वीकृत सड़क का निर्माण करीब एक साल बाद भी शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।
गुरु पूर्णिमा पर बागेश्वर धाम पहुंचे श्रद्धालु, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से लिया आशीर्वाद
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं ने श्री बालाजी हनुमान जी महाराज एवं संन्यासी बाबा के दर्शन कर गुरु पूर्णिमा महोत्सव में भाग लिया। इस दौरान बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
‘रामायण’ के म्यूजिक राइट्स 75 करोड़ रुपये में बिकने की चर्चा, टी-सीरीज ने की रिकॉर्ड डील!
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने 75 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस डील की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।



