रायपुर,15 नवम्बर 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छठ महापर्व के अवसर पर जशपुर जिले के तपकरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने छठी मैया से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

तपकरा में छठ घाट निर्माण की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तपकरा में छठ घाट निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। इसी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए कुनकुरी में 5 करोड़ रुपये की लागत से छठ घाट का सौंदर्यीकरण कराया गया है।

वहीं, दराखारिका में 4 करोड़ रुपये की लागत से नए छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

लोक आस्था, तपस्या और समर्पण का प्रतीक है छठ महापर्व

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, तपस्या और समर्पण का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति, जल और सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। छठ पूजा भारतीय संस्कृति और परंपराओं में विशेष महत्व रखती है।

जनजातीय गौरव दिवस की भी दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की भी शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में श्रीमती कौशल्या साय, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमन्ती साय, श्री भरत साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, छठ व्रती महिलाएं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts