रायपुर,26 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 26 जुलाई 2026 (रविवार) का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे।

वे सुबह 11:00 बजे दया भवन, त्रिमूर्ति नगर, फाफाडीह, रायपुर पहुंचेंगे, जहां सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे दया भवन से प्रस्थान कर 12:30 बजे मेफेयर लेक रिजॉर्ट, नया रायपुर (अटल नगर) पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे मेफेयर लेक रिजॉर्ट से रवाना होकर दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts