टीबी मुक्त भारत अभियान पर जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ की समीक्षा बैठक

टीबी मुक्त भारत अभियान पर जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ की समीक्षा बैठक

रायपुर, 19 जून 2026

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देशभर के राज्यों के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रियों तथा मुख्य सचिवों के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति पर व्यापक चर्चा की।

छत्तीसगढ़ की ओर से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैठक में भाग लेते हुए राज्य में टीबी उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में लगातार कई गांव और ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हो रही हैं, जो अभियान की सफलता का सकारात्मक संकेत है।

बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील भी शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

जे.पी. नड्डा ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों से ही हासिल किया जा सकता है। उन्होंने टीबी मरीजों की समय पर पहचान, नियमित उपचार, हाई रिस्क क्षेत्रों में स्क्रीनिंग, तथा त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी से अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने जनसहभागिता आधारित प्रयासों को बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

बैठक में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और विभिन्न राज्यों में चल रहे टीबी नियंत्रण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *