बलौदाबाजार,13 नवम्बर 2026

जिले के रावन स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में कार्य के दौरान एक कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद संयंत्र परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सुहेला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भुनेश्वर यादव (57 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ग्राम चरौदा, थाना पलारी का निवासी था और रावन स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र के धर्मकांटा विभाग में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान उसकी मौत हो गई।

कर्मचारी की मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts