बलौदाबाजार के रावन अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में कर्मचारी की मौत, कार्य के दौरान बिगड़ी तबीयत या हार्ट अटैक की आशंका
बलौदाबाजार जिले के रावन स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में धर्मकांटा विभाग में कार्यरत 57 वर्षीय कर्मचारी भुनेश्वर यादव की मौत हो गई। सुहेला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।



