एंटरटेनमेंट डेस्क,22 अगस्त 2026

मुंबई। Amazon MGM Studios ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Vibe’ का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म में अभिनेता कुणाल खेमू एक हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी में नजर आने वाले हैं, जिसमें दर्शकों को मजेदार ह्यूमर, धमाकेदार एक्शन और कई हैरान करने वाली परिस्थितियां देखने को मिलेंगी।

टीजर में दिखाया गया है कि जब देश पर संकट आता है तो उसे बचाने के लिए एक हीरो की जरूरत होती है, लेकिन यहां कहानी के हीरो हार्दिक (कुणाल खेमू) और बग्स (स्पर्श श्रीवास्तव) इस जिम्मेदारी के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं। दोनों न तो इस मिशन का हिस्सा बनना चाहते हैं और न ही देश बचाने की जिम्मेदारी उठाना चाहते हैं, लेकिन हालात उन्हें ऐसे मोड़ पर ले आते हैं, जहां दोनों को इस मिशन में कूदना पड़ता है।

‘Vibe’ के टीजर में इस अनोखी जोड़ी के मिशन की मजेदार झलक देखने को मिलती है। दोनों को प्रीति जिंटा के दमदार किरदार के चलते एक के बाद एक मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। प्रीति का किरदार बेहद कॉन्फिडेंट और पावरफुल नजर आ रहा है और टीजर में उनका बॉस-लेडी अंदाज खास तौर पर ध्यान खींचता है।

टीजर में तेज रफ्तार कार चेज, धमाकेदार एक्शन और कॉमेडी सीन्स की भरमार है। फिल्म की पहली झलक से साफ है कि दर्शकों को अजीबोगरीब हालात, अनजाने हीरो और कई बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं।

खास बात यह है कि फिल्म ‘Vibe’ को कुणाल खेमू ने खुद लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म को कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने Drongo Films के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

फिल्म में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यू कर रहीं वंशिका धीर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा दिनेश लाल यादव और यशपाल शर्मा भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

Amazon MGM Studios की फिल्म ‘Vibe’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts