रायपुर,19 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बुधवार, 19 अगस्त 2026 को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित है। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह से शाम तक अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कार्यालयीन कार्य भी करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 11:15 बजे ओमाया गार्डन, जुबली होटल, वीआईपी रोड पहुंचेंगे।
सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक ओमाया गार्डन में जल समापन विभाग के ‘क्षेत्र महोत्सव’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे वे ओमाया गार्डन से प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालयीन कार्य एवं आरक्षित कार्यक्रम निर्धारित है।
शाम 5 बजे मुख्यमंत्री महानदी भवन से प्रस्थान कर 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। शाम 6 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और 6:10 बजे होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट, लाभांडी, रायपुर पहुंचेंगे।
यहां शाम 6:10 बजे से 7:10 बजे तक “IBC 24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप” कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 7:10 बजे होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट से कार द्वारा प्रस्थान कर 7:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका आगमन एवं आरक्षित कार्यक्रम निर्धारित है।



