रायपुर,15 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायपुर में दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह से लेकर शाम तक स्वतंत्रता दिवस समारोह, ‘आजादी का गौरव’ प्रदर्शनी और स्वागत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 8:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे और 8:59 बजे पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां सुबह 9 बजे से 11 बजे तक स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 11 बजे पुलिस परेड ग्राउंड से रवाना होकर 11:10 बजे टाउन हॉल, घड़ी चौक पहुंचेंगे। यहां सुबह 11:15 बजे से 11:45 बजे तक ‘आजादी का गौरव’ छायाचित्र प्रदर्शनी के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 11:50 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

शाम के कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री 5:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 5:50 बजे लोक भवन पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 7:30 बजे लोक भवन से रवाना होकर 7:35 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री के इस पूरे दिन के कार्यक्रम को लेकर राजधानी रायपुर में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts