रायपुर, 13 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गुरुवार को व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और सुबह 11:30 बजे नया रायपुर अटल नगर स्थित होटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री यहां ‘Green Steel & Mining Summit 2026’ में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे होटल से रवाना होकर करीब 1:10 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

मंत्रालय में उद्योग विभाग की बैठक

मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे से 3 बजे तक कार्यालयीन कार्य एवं आरक्षित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक उद्योग विभाग की बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में उद्योग विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय, महानदी भवन से कार द्वारा रवाना होकर 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।

शाम 6 बजे से 7 बजे तक भी कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास में ही आरक्षित एवं रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts