रायपुर में BSL-3 लैब से वैज्ञानिकों को बड़ी ताकत: CM साय की पहल से वैक्सीन रिसर्च और संक्रामक बीमारियों की पहचान को मिलेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित BSL-3 प्रयोगशाला को छत्तीसगढ़ के वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इससे संक्रामक रोगों की पहचान, वैक्सीन अनुसंधान, जूनोटिक रोगों की निगरानी और ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण को मजबूती मिलने की उम्मीद है।



