मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक साल पूरा, 850 गांवों में पहुंची बस सेवा, 13 जिलों के 106 मार्गों पर 107 बसें दौड़ रहीं
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के एक वर्ष में 13 जिलों के 106 मार्गों पर 107 बसें संचालित हो रही हैं। योजना से 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े हैं और बसों ने करीब 24 लाख किलोमीटर का सफर तय किया है।
बरसात बाद छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण को मिलेगी रफ्तार, 672 करोड़ से अधिक के 24 कार्यों की निविदा मंजूर
छत्तीसगढ़ में बरसात के बाद सड़क और पुल निर्माण को रफ्तार मिलेगी। राज्य शासन ने 672.22 करोड़ रुपए से अधिक के 24 कार्यों की निविदाओं को मंजूरी दी है।
खेत में मिली नवजात के लिए आगे आए मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश
सरगुजा के दरिमा क्षेत्र में खेत के पास मिली नवजात बच्ची के मामले में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वास्थ्य अधिकारियों से जानकारी ली और बेहतर उपचार, लगातार निगरानी तथा सुरक्षित संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बारिश में टपकती छत से मिली मुक्ति: प्रधानमंत्री आवास योजना से एतवार दास का वर्षों पुराना सपना पूरा, पक्के घर में परिवार के साथ सुकून
सरगुजा के रामपुर निवासी मजदूर एतवार दास को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से पक्का घर मिला। वर्षों पुराने कच्चे मकान में बारिश के दौरान टपकती छत की परेशानी खत्म हुई और परिवार को सुरक्षित व सुकून भरा जीवन मिला।
शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत: पिता को मैसेज कर कहा- जीना नहीं चाहती; ससुराल पक्ष पर मारपीट के आरोप
सरगुजा के मैनपाट में शादी के चार महीने बाद 20 वर्षीय नवविवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, अब तक 996.5 मिमी बारिश; बलरामपुर में सबसे ज्यादा तो कांकेर में सबसे कम
छत्तीसगढ़ में 1 जून से 19 सितंबर तक 996.5 मिमी बारिश दर्ज हुई है। बलरामपुर में 169.7 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक और कांकेर में 67 प्रतिशत के साथ सबसे कम वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर, अंबिकापुर और बिश्रामपुर के दौरे पर, Cancer Conclave और Agra Mahakumbh कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 19 सितंबर को रायपुर, अंबिकापुर और बिश्रामपुर के दौरे पर रहेंगे। वे नवा रायपुर में BMC Chhattisgarh Cancer Conclave और अंबिकापुर में 'आगरा महाकुंभ 2026' कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सरगुजा संभाग में सड़क विकास को मिली बड़ी सौगात: 6 जिलों में 44 सड़क कार्यों के लिए ₹1,093.73 करोड़ मंजूर
सरगुजा संभाग के सभी 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए ₹1,093.73 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। फोरलेन, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और पुल-पुलिया निर्माण से कनेक्टिविटी, व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।
अंबिकापुर की खराब सड़क का वीडियो वायरल, CM साय ने लिया संज्ञान; कलेक्टर को तत्काल सुधार के निर्देश
अंबिकापुर के खरसिया चौक की खराब सड़क का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत से फोन पर चर्चा कर सड़क सुधारने और जल निकासी दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
BJP नेता के भतीजे से मारपीट, पैसे नहीं देने पर घेरा: अंबिकापुर में स्कूटी रोककर मांगे ₹2500, CCTV में कैद हुई घटना
अंबिकापुर में भाजपा नेता अनुराग सिंहदेव के भतीजे अभिरत सिंहदेव से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने स्कूटी रोककर ₹2500 मांगे और विरोध करने पर मारपीट की। घटना CCTV में कैद हुई है।



