प्लॉट खरीदने से पहले सावधान! CGRERA ने बिलासपुर के ‘सौराष्ट्र’ प्रोजेक्ट का पंजीयन किया निरस्त
CGRERA ने विकास अनुज्ञा निरस्त होने के बाद बिलासपुर की ‘सौराष्ट्र’ रियल एस्टेट परियोजना का रेरा पंजीयन रद्द कर दिया है। प्राधिकरण ने खरीदारों और निवेशकों से संपत्ति खरीदने से पहले पंजीयन और विकास अनुमति की वर्तमान स्थिति जांचने की अपील की है।



