रावघाट-रायपुर और रायपुर-कुरूद यात्री रेल सेवाओं को हरी झंडी, अश्विनी वैष्णव और विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रावघाट-रायपुर तथा रायपुर-कुरूद यात्री रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरूद रेलखंडों का लोकार्पण हुआ। रायपुर में 300 इलेक्ट्रिक रेल इंजनों के रखरखाव की क्षमता वाली आधुनिक मेंटेनेंस फैसिलिटी की आधारशिला भी रखी गई।



