बस्तर प्रवास पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्यपाल रमेन डेका और CM विष्णु देव साय रहे मौजूद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे।



