बिलाईगढ़ के दशहरा उत्सव में CM विष्णुदेव साय की पांच बड़ी घोषणाएं, तीन करोड़ से बनेगा गौरव पथ, खुलेगा अपर कलेक्टर कार्यालय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल हुए और क्षेत्र के विकास के लिए पांच घोषणाएं कीं। इनमें अपर कलेक्टर कार्यालय, तीन करोड़ रुपये का गौरव पथ, राजमहल मार्ग पर पुल, मुक्तिधाम और मां समलाई मंदिर के पास डोम शेड निर्माण शामिल हैं।



