सेजबहार में मंडल की जमीन पर कब्जे का प्रयास नाकाम, अवैध निर्माण हटाया गया
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने सेजबहार फेस-1 कॉलोनी स्थित अपनी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया। निजी बिल्डर द्वारा किए जा रहे अवैध सड़क निर्माण पर कार्रवाई करते हुए मंडल ने भविष्य की आवासीय परियोजना के लिए भूमि को सुरक्षित किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जैन समाज के आचार्य पदारोहण महोत्सव में होंगे शामिल, 71 वर्षों बाद मुनि को मिलेगी आचार्य पदवी
रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित जैन समाज के आचार्य पदारोहण महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर विनय कुशल मुनिजी म.सा. को 71 वर्षों बाद आचार्य पदवी प्रदान की जाएगी।
नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, विद्यार्थियों से कहा- मन लगाकर करें पढ़ाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 16 जून से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों से अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्साह के साथ पढ़ाई करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में जुटने का आह्वान किया।
पीएम आवास में नंबर-1 बना छत्तीसगढ़: ढाई साल में 10.60 लाख गरीब परिवारों को मिला पक्का घर
छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण आवास निर्माण में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विष्णु देव साय सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में 10.60 लाख से अधिक ग्रामीण आवासों का निर्माण पूरा हुआ है, जिससे लाखों गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हुआ।
रायपुरा में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 2 मकान ध्वस्त, नियम उल्लंघन पर 7 हजार का जुर्माना वसूला गया
रायपुरा में नगर निगम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए 2 मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 7 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
मोदी नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे: सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम को लिखा पत्र, छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र के सहयोग के लिए जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई देते हुए पत्र लिखा है। पत्र में नक्सल उन्मूलन, अधोसंरचना, कृषि, आदिवासी विकास, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल कनेक्टिविटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र सरकार के सहयोग की सराहना की गई है।
छत्तीसगढ़ में बासमती धान मिशन की तैयारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए बासमती धान मिशन की तैयारी शुरू की है, जिसमें पायलट प्रोजेक्ट, निर्यात सहयोग और विपणन व्यवस्था शामिल होगी।



