रायपुर,18 जून 2026

राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आज जैन समाज का भव्य आचार्य पदारोहण महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कार्यक्रम को लेकर जैन समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर विनय कुशल मुनिजी म.सा. को आचार्य पदवी से सम्मानित किया जाएगा। जैन समाज के लिए यह पल बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि 71 वर्षों बाद किसी जैन मुनि को आचार्य पदवी प्रदान की जा रही है।

आयोजकों के अनुसार, महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर देशभर से जैन समाज के संत, श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts