छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की OTS-2 योजना से बढ़ी संपत्तियों की बिक्री, अब तक 62.5 प्रतिशत लक्ष्य हासिल, खरीदारों को मिलेगा विशेष लाभ
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना के तहत अब तक 251.71 करोड़ रुपये मूल्य की 1,659 संपत्तियां बिक चुकी हैं। मार्च 2027 तक पात्र खरीदारों को 10 से 30 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। रायपुर, नवा रायपुर और दुर्ग में आवास रथ भी शुरू किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में चक्रधर चैंपियंस की धमाकेदार जीत, युवराज वाल्मीकि की हैट्रिक, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के दूसरे दिन चक्रधर चैंपियंस ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 6-4 से हराया। युवराज वाल्मीकि ने हैट्रिक लगाई, जबकि उप मुख्यमंत्री अरुण साव खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने स्टेडियम पहुंचे। मैनपाट टाइटन्स और बैलाडीला बुल्स का मुकाबला 3-3 से ड्रॉ रहा।
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच रोमांचक मुकाबला 3-3 से ड्रॉ, प्रहलाद चमके
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के दूसरे दिन मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच रोमांचक मुकाबला 3-3 से ड्रॉ रहा। प्रहलाद को स्ट्राइकर ऑफ द मैच और करण धनुक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ओला इलेक्ट्रिक की लापरवाही पर परिवहन विभाग का नोटिस, हजारों वाहन मालिकों की ईवी सब्सिडी अटकी
छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित है। ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने के मामले में परिवहन विभाग ने मोटरयान अधिनियम, 1988 के तहत कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
छत्तीसगढ़ PWD में 84 कर्मचारियों के तबादले, 29 मानचित्रकार और 55 सहायक ग्रेड कर्मचारियों को किया गया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग ने विभागीय कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से 84 कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इनमें 29 मानचित्रकार, 14 सहायक ग्रेड-1 और 41 सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी शामिल हैं।
रायपुर के उरला इंडस्ट्रियल एरिया की पोदवाल टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार
रायपुर के उरला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पोदवाल टायर फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आसमान में दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई दिया। टार के रिसाव से आग लगने की आशंका है। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। नुकसान और जनहानि को लेकर आधिकारिक जानकारी
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के सभी 18 मुकाबलों की होगी लाइव स्ट्रीमिंग, राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर बढ़ेगी पहचान
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार बना है। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सभी 18 मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग हिंदी और छत्तीसगढ़ी में होगी। छह फ्रेंचाइजी टीमों और दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली इस लीग से प्रदेश की हॉकी प्रतिभा को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान मिलेगी।
छत्तीसगढ़ में दीपावली अवकाश छह दिन का हुआ, स्कूल शिक्षा विभाग ने संशोधित आदेश जारी कर बढ़ाई छुट्टी
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने दीपावली अवकाश पांच दिन से बढ़ाकर छह दिन कर दिया है। प्रदेश के स्कूलों और डी.एड., बी.एड. व एम.एड. महाविद्यालयों में 6 से 11 नवंबर 2026 तक छुट्टी रहेगी।
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने 23 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश किए जारी
छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। रायपुर, कोरबा, बस्तर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों में अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर पर फेरबदल हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 16 अक्टूबर 2026 को दो अलग-अलग आदेश जारी किए।
छत्तीसगढ़ में 243.81 करोड़ के 18 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मंजूरी, रायपुर के फुण्डहर चौक पर बनेगा ओवरपास, कनेक्टिविटी बढ़ेगी
छत्तीसगढ़ में 243.81 करोड़ रुपये की लागत से 18 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मंजूरी मिली है। रायपुर के फुण्डहर चौक पर ओवरपास बनेगा, जबकि 12 नए पुलों और 6 सड़क परियोजनाओं से प्रदेश में आवागमन और ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने



