मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम: मंत्रालय में समीक्षा बैठक से लेकर सांस्कृतिक संध्या तक रहेंगे व्यस्त
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 8 सितंबर 2026 को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मंत्रालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। शाम को लोकमड़न में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में शामिल होंगे।
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर की बड़ी उपलब्धि, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में मिला 6वां स्थान
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में 189 अंक के साथ 6वां स्थान हासिल किया है। शहर में PM-10 का स्तर भी 2022-23 के 78 µg/m³ से घटकर 2025-26 में 64 µg/m³ हो गया है।
छत्तीसगढ़ में सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ रुपये स्वीकृत, हजारों हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ सरकार ने सात प्रमुख सिंचाई योजनाओं के लिए 30 करोड़ 74 लाख 39 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। नहरों के जीर्णोद्धार, रिमॉडलिंग, सीसी लाइनिंग और भूमिगत पाइपलाइन निर्माण से बलौदाबाजार-भाटापारा और रायपुर जिले के कृषि क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा बेहतर होगी।
कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने सोमवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
9 सितंबर को होगी कैबिनेट बैठक, CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में जुटेगी राज्य मंत्रिपरिषद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में राज्य सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाने की संभावना है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज कार्यक्रम: शपथ ग्रहण समारोह से लेकर प्रबुद्धजन सम्मान और कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम में शपथ ग्रहण समारोह, रायपुर संभाग प्रबुद्धजन सम्मान और कार्यकर्ता सम्मेलन प्रमुख रूप से शामिल हैं।
झीरम घाटी फैसले पर CM साय का पलटवार, बोले- भूपेश बघेल के पास सबूत थे तो NIA को देते
झीरम घाटी मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर बघेल के पास कोई साक्ष्य था तो उसे NIA को सौंपना चाहिए था।
रायपुर के सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की मौत; 3 घायल
रायपुर के सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर रविवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में शिवानी ठाकुर की मौत हो गई, जबकि दो युवक और एक युवती घायल हुए हैं।



