VIP रोड पर तेज रफ्तार कार ने EV स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी के उड़े परखच्चे; सवार घायल
रायपुर के VIP रोड पर देर रात तेज रफ्तार किया सेल्टोस कार और EV स्कूटी के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार घायल हो गया, जबकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। तेलीबांधा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सावन में CM विष्णु देव साय ने किया रुद्राभिषेक: सपरिवार की शिव पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवित्र श्रावण मास में रायपुर स्थित अपने निवास पर सपरिवार भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने पूर्ण विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
CM साय बोले—शिक्षित होगी भावी पीढ़ी तो बढ़ेगा समाज: कंवर समाज के नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, 1.55 करोड़ का ऐलान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र है और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह सभी की जिम्मेदारी है। रायपुर में कंवर समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उन्होंने सामुदायिक भवनों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के लिए
नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए सदुपयोग के निर्देश
राज्य शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एल्डरमैन निधि की पहली किस्त के रूप में 9 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए जारी किए हैं। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दौरा: दिल्ली से लौटकर रायपुर में करेंगे धापव/धापव? वाहन कार्यक्रम में शिरकत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार, 22 अगस्त 2026 को दिल्ली दौरे के बाद रायपुर लौटेंगे। दोपहर 2:30 बजे कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे शाम को मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
मंत्री गजेंद्र यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस: स्कूल शिक्षा विभाग का दो साल का लेखा-जोखा, 10,538 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण और 7 हजार से अधिक पदोन्नतियां
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग के दो वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने शिक्षकों की उपलब्धता, पारदर्शी भर्ती, बहुभाषी शिक्षा, डिजिटल मॉनिटरिंग, विद्यालय अधोसंरचना और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण उपलब्धियां गिनाईं।
रायपुर में सड़क हादसे का लाइव वीडियो: बस ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, बच्चा भी घायल
रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में यात्री बस ने स्कूटी सवार व्यक्ति और 3 साल के बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का CCTV वीडियो सामने आया है।
निर्माण कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान: मुकेश बंसल
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने बिलासपुर परिक्षेत्र के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता, समय-सीमा और निर्माण कार्यों की कड़ी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मैदानी अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन फील्ड में रहने को कहा गया।
नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ रुपए आबंटित 158 नगरीय निकायों को मिली राशि
छत्तीसगढ़ के 158 नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में कुल 74 करोड़ 88 लाख 17 हजार रुपए आबंटित किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने राशि आबंटन के आदेश जारी किए हैं।



