रायपुर, 22 अगस्त 2026

राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के नगरीय निकायों के लिए कुल 9 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की एल्डरमैन निधि जारी की है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत एल्डरमैन निधि की प्रथम किस्त की 50 प्रतिशत राशि जारी की गई है।

इस निधि से मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) की अनुशंसा पर विभिन्न विकास कार्य कराए जाते हैं। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने नगरीय निकायों को राशि जारी की है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि एल्डरमैन निधि का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए और इसके माध्यम से राज्य की शहरी आबादी तक योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाया जाए।

निकायवार जारी हुई राशि

विभाग के अनुसार, प्रदेश के 10 नगर निगमों के लिए एल्डरमैन निधि के तहत कुल 2 करोड़ 7 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

वहीं 53 नगर पालिकाओं के लिए कुल 3 करोड़ 93 लाख रुपए तथा 102 नगर पंचायतों के लिए कुल 3 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है।

इस प्रकार नगरीय निकायों को जारी की गई कुल 9 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की राशि से एल्डरमैन की अनुशंसा पर स्थानीय स्तर पर आवश्यक विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts