नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव: CM साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नुआखाई पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव बताया। उन्होंने किसानों की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
CGPSC घोटाले में नया मोड़: ED को मिले डिजिटल सबूत और 170 बैंक ट्रांजेक्शन, बोरघरिया के खाते में 66.64 लाख
CGPSC घोटाले की जांच में ED ने चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे किए हैं। एजेंसी के मुताबिक, उनके बैंक खाते में 170 लेन-देन के जरिए 66.64 लाख रुपये जमा हुए और डिजिटल उपकरणों से कथित बातचीत के साक्ष्य मिले हैं।
रायपुर में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
रायपुर के माना थाना क्षेत्र में एक महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसी राजकुमारी साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रेमी वीरू धीवर घटना के बाद फरार है और उसकी तलाश की जा रही
नवा रायपुर में सजेगा गोल्फ का रोमांच: CM साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ, कपिल देव भी होंगे शामिल
नवा रायपुर ओपन 2026 का शुभारंभ 15 सितंबर को फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। क्रिकेट लीजेंड कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ अमनदीप जौहल भी समारोह में शामिल होंगे।
117 साल पुरानी गणेशोत्सव परंपरा में शामिल हुए CM साय: गोल बाजार में विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के ऐतिहासिक गोल बाजार में 117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव परंपरा में शामिल होकर भगवान श्री गणेश के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
तीज पर रेलवे की बड़ी राहत: 14 सितंबर को रद्द ट्रेन अब चलेगी, रायपुर-बिलासपुर-कोरबा यात्रियों को फायदा
तीज पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 14 सितंबर को रद्द की गई 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन का संचालन बहाल कर दिया है। ट्रेन अब निर्धारित समय पर रायपुर से कोरबा के बीच चलेगी।
रायपुर में छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी: युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
रायपुर के माना थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसी युवती का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
खारुन पर नया फोरलेन पुल बनेगा: चंदनीडीह मोड़ पर 600 मीटर फ्लाईओवर, 1.5 लाख वाहनों को मिलेगा फायदा
रायपुर-दुर्ग सीमा पर खारुन नदी के पुराने पुलों के बीच नया फोरलेन पुल बनाया जाएगा। चंदनीडीह मोड़ पर 600 मीटर लंबा फ्लाईओवर भी प्रस्तावित है। दोनों कार्यों के लिए 96 करोड़ रुपए का प्रस्ताव एनएचएआई को भेजा गया है।
आज और कल नहीं बिकेगा मांस-मटन, रायपुर नगर निगम रखेगा नजर
गणेश चतुर्थी और जैन समाज के पर्युषण पर्व को देखते हुए रायपुर में 14 और 15 सितंबर को मांस-मटन की बिक्री पर रोक लगाई गई है। नगर निगम की टीमें दुकानों, होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों पर निगरानी रखेंगी।
गणेश चतुर्थी समेत 5 पर्वों पर मांस-मटन की बिक्री बंद, इन 5 तारीखों पर रहेगा प्रतिबंध
रायपुर नगर निगम ने गणेश चतुर्थी, पर्युषण समेत पांच प्रमुख पर्वों के अवसर पर मांस-मटन की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध लगाया है। उल्लंघन मिलने पर सामान जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।



