सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: CM साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने श्रमवीरों, कारीगरों, शिल्पकारों, अभियंताओं और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दीं।
CGPSC 2025 इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे साक्षात्कार, अपरिहार्य कारणों से टला आयोजन; नई तारीख का इंतजार
CGPSC राज्य सेवा परीक्षा-2025 के इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए हैं। साक्षात्कार 20 सितंबर 2026 से शुरू होने थे, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते आयोजन टाल दिया गया है। आयोग ने अभी नई तारीख घोषित नहीं की है।
मुख्यमंत्री साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, श्रमिक महासम्मेलन से किसान-मजदूर सम्मेलन और आशीर्वाद का दीप कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 17 सितंबर को रायपुर में भगवान विश्वकर्मा पूजा, श्रमिक महासम्मेलन, किसान-मजदूर सम्मेलन और ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम समेत विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एम्स रायपुर में सड़क हादसे के घायलों से की मुलाकात, बेहतर इलाज के दिए निर्देश
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए सड़क हादसे के घायलों से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एम्स रायपुर पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
श्रमिक सुरक्षा और उत्कृष्ट कार्य को मिलेगा सम्मान, 2 लाख रुपये का ‘श्रम यशस्वी पुरस्कार’
छत्तीसगढ़ श्रम विभाग ने श्रम क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों और संस्थाओं के लिए ‘श्रम यशस्वी पुरस्कार 2025-26’ के आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित को 2 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 है।
विश्वकर्मा जयंती पर रायपुर में भव्य श्रमिक महासम्मेलन, CM साय होंगे मुख्य अतिथि
विश्वकर्मा जयंती पर 17 सितंबर को रायपुर में राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन अध्यक्षता करेंगे।
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़े अवैध वेंडर: बासी नाश्ता, गंदे पानी की चाय और ओवरचार्जिंग से यात्री परेशान
त्योहारी सीजन में रायपुर से गुजरने वाली ट्रेनों में अनधिकृत वेंडरों की संख्या बढ़ने की शिकायत है। बासी नाश्ता, गंदे पानी की चाय, ओवरचार्जिंग और गुटखा-तंबाकू की बिक्री के आरोपों से यात्री परेशान हैं।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम: 16 सितंबर को सेवा संकल्प युवा सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 16 सितंबर 2026 को रायपुर में सेवा संकल्प युवा सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम सोनकर बाड़ी, सुंदर नगर में शाम 9 बजे से आयोजित होगा।
एक दीया, कई संदेश: CM साय ने सड़क किनारे मीरा से खरीदा मिट्टी का दीया, जनधन-महतारी वंदन की भी ली जानकारी
रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा के पास मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अचानक पहुंचे। उन्होंने मीरा से एक मिट्टी का दीया खरीदा और 1000 रुपए देकर उसके श्रम और स्वावलंबन का सम्मान किया। यह दीया ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा।
विशेष लेख: सेवा संकल्प अभियान—जनसेवा और जनभागीदारी से विकसित भारत 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा। अभियान के तहत प्रदेशभर में रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य परीक्षण, डिजिटल साक्षरता और सेवा सेतु शिविर समेत 25 सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।



