मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज रायपुर में व्यस्त कार्यक्रम, जल समापन और छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 19 अगस्त को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे जल समापन विभाग के ‘क्षेत्र महोत्सव’ और IBC 24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका; पैसों के विवाद से जुड़ा मामला
रायपुर के गोगांव अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक पर 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द, सितंबर-अक्टूबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें; देखें पूरी लिस्ट
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में पांचवीं लाइन की कमीशनिंग से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। सितंबर और अक्टूबर 2026 में 18 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का रूट बदला जाएगा और कुछ देरी से चलेंगी।
रायपुर में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते नाले में गिरा 4 साल का मासूम, डूबने से मौत
रायपुर के महात्मा गांधी नगर में बारिश के दौरान गली में खेल रहा 4 साल का मासूम काव्यांश साहू अचानक नाले में गिर गया। बहते हुए करीब 500 मीटर दूर पहुंचने के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रायपुर नगर निगम में अधिकारी बनाम जनप्रतिनिधि! सभापति बोले- ईगो से हो रहा नुकसान, महापौर ने कहा- समन्वय की जरूरत
रायपुर नगर निगम में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच कथित खींचतान को लेकर सियासत गरमा गई है। सभापति सूर्यकांत राठौर ने ईगो और संवादहीनता को शहर के विकास के लिए नुकसानदायक बताया, जबकि महापौर मीनल चौबे ने इसे लड़ाई नहीं बल्कि समन्वय की कमी बताया है।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन, डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार
आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में सफल उपचार हुआ। स्वस्थ होने के बाद अविनाश ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आभार जताया।
वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनकी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों में योगदान को स्मरणीय बताया।
CM साय का आज का कार्यक्रम: ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ में होंगे शामिल, जानिए पूरा शेड्यूल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 अगस्त को रायपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम की शुरुआत 11:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान के साथ होगी, जबकि दोपहर 2:10 से 3:30 बजे तक ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी रहेगी।
स्वतंत्रता दिवस से पहले छत्तीसगढ़ में 100 कैदियों की रिहाई, रायपुर जेल से 9 बंदी हुए मुक्त
स्वतंत्रता दिवस से पहले छत्तीसगढ़ की पांच केंद्रीय जेलों से अच्छे आचरण वाले 100 सजायाफ्ता कैदियों को रिहा किया जा रहा है। रायपुर सेंट्रल जेल से 9 कैदी रिहा हो चुके हैं।



