भारतमाला परियोजना से जशपुर को मिलेगी नई कनेक्टिविटी, रायपुर-धनबाद कॉरिडोर से व्यापार, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में 3,147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना आकार ले रही है। रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत जिले से लगभग 104 किलोमीटर फोरलेन सड़क गुजरेगी। इससे राजधानी रायपुर सहित प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी बेहतर होने और व्यापार, पर्यटन, कृषि व रोजगार को बढ़ावा
रावघाट-रायपुर और रायपुर-कुरूद यात्री रेल सेवाओं को हरी झंडी, अश्विनी वैष्णव और विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रावघाट-रायपुर तथा रायपुर-कुरूद यात्री रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरूद रेलखंडों का लोकार्पण हुआ। रायपुर में 300 इलेक्ट्रिक रेल इंजनों के रखरखाव की क्षमता वाली आधुनिक मेंटेनेंस फैसिलिटी की आधारशिला भी रखी गई।
छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, रायपुर-कुरूद के बीच चलेंगी दो मेमू ट्रेनें, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने रायपुर-कुरूद और सरायपुर-कुरूद के बीच दो मेमू ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, ट्रेनों के परिचालन की शुरुआत की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।



