रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प, PPP मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन
रायपुर के अटारी गांव स्थित नंदनवन को करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से नए और आकर्षक स्वरूप में विकसित किया जाएगा। परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर आधारित होगी। बॉटनिकल गार्डन के पुनर्विकास के साथ पर्यटकों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे और जन-सुविधाओं का विकास किया जाएगा।



