मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आवास योजना को गति, छत्तीसगढ़ में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बदली गरीबों की जिंदगी
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 26 लाख से अधिक ग्रामीण आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें लगभग 11.78 लाख पूरे हो चुके हैं। शहरी क्षेत्र में 2.22 लाख आवास पूर्ण हैं। आवास प्लस 2.0 के तहत राज्य को करीब 3.65 लाख नए ग्रामीण आवासों का लक्ष्य मिला है।



