छत्तीसगढ़ के महासमुंद में दर्दनाक हादसा, 16 चक्का ट्रक से टकराई कार, शादी से लौट रहे दो महिलाओं की मौत
महासमुंद जिले के NH-53 पर बावनकेरा चौक के पास तेज रफ्तार कार 16 चक्का ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी संबलपुर में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।



