विशेष लेख: पक्की छत से बदली जिंदगी, जशपुर में 96,801 परिवारों को मिला पक्का मकान
प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों की जिंदगी में बदलाव लाया है। जिले में 1 लाख 12 हजार 948 आवास स्वीकृत और 96 हजार 801 आवास पूर्ण हो चुके हैं। पीएम जनमन और आवास प्लस 2.0 के जरिए पात्र परिवारों तक आवास का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी
पंडरीपानी में SBI की नई शाखा शुरू, 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा
पंडरीपानी में SBI की नई शाखा शुरू होने से जशपुर के फरसाबहार क्षेत्र के करीब 60 गांवों को स्थानीय बैंकिंग सुविधा मिली है। किसानों, महिलाओं, व्यापारियों और पेंशनधारियों को बैंकिंग सेवाओं के लिए अब फरसाबहार जाने की जरूरत नहीं होगी।
सरगुजा संभाग में सड़क विकास को मिली बड़ी सौगात: 6 जिलों में 44 सड़क कार्यों के लिए ₹1,093.73 करोड़ मंजूर
सरगुजा संभाग के सभी 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए ₹1,093.73 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। फोरलेन, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और पुल-पुलिया निर्माण से कनेक्टिविटी, व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।
जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, PM-JUGA के तहत 30 होमस्टे को मंजूरी
प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (PM-JUGA) के तहत जशपुर के बगीचा-मयाली-जशपुर क्लस्टर में 6 जनजातीय गांवों में 30 नए होमस्टे विकसित किए जाएंगे। करीब 1.80 करोड़ रुपये की परियोजना से स्थानीय परिवारों को पर्यटन से सीधे रोजगार और आय के नए अवसर मिलेंगे।
विशेष लेख: सेवा संकल्प अभियान 2026—घोलेंग में हुनर को मिल रही नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह मजबूत
जशपुर के घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक और कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। आजीविका परिसर में प्रशिक्षण के साथ उत्पादन और बाजार से जुड़ने की दिशा में भी काम हो रहा है।
खेत बना आय का केंद्र, युवा किसान अंकित लकड़ा ने मछली पालन, मुर्गी पालन और बागवानी से तैयार किया एकीकृत कृषि मॉडल
जशपुर के युवा किसान अंकित लकड़ा ने पारंपरिक धान की खेती को मछली पालन, मुर्गी पालन, बागवानी और बहुफसली खेती से जोड़कर एकीकृत कृषि मॉडल तैयार किया है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मिली 8 लाख रुपये की अनुदान सहायता ने उनके नवाचार को विस्तार देने में मदद की।
सिंचाई योजनाओं को मिली रफ्तार, 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रुपये स्वीकृत
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड़ 43 लाख 95 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। इन कार्यों से कई जिलों में हजारों हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और सुधार को गति मिलेगी।
मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए 500 रुपए रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुए डॉक्टर, जांच टीम गठित
जशपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर पर मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के बदले 1 हजार रुपए की रिश्वत मांगने और 500 रुपए लेने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई, जिसके बाद कलेक्टर ने जांच टीम गठित की है।
जशपुर में 5.49 करोड़ से बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
जशपुर जिला मुख्यालय में 5.49 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति से जिले की खेल अधोसंरचना को नया आयाम मिलेगा और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण व प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।



