रायपुर, 02 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग का स्टॉल आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विभाग की ओर से यहां विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों, कार्यों और नवाचारों पर आधारित आकर्षक एवं जानकारीपूर्ण प्रदर्शनी लगाई गई है।

स्टॉल में आकर्षक सूचना बोर्ड, एलईडी स्क्रीन पर वीडियो फिल्में और डिजिटल प्रश्नोत्तरी के माध्यम से लोगों को विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही राज्य के विकास में सांख्यिकीय आंकड़ों की भूमिका और उनके महत्व से भी आम नागरिकों को परिचित कराया जा रहा है।

जन्म-मृत्यु पंजीकरण से लेकर आर्थिक सर्वेक्षण तक की जानकारी

विभागीय स्टॉल में जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आर्थिक सर्वेक्षण, आकांक्षी जिला कार्यक्रम, सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) का अनुमान और राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी प्रदर्शित की गई है।

इसके अलावा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (सांसद निधि) और विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (विधायक निधि) से संबंधित जानकारियां भी आकर्षक सूचना बोर्डों के माध्यम से प्रस्तुत की गई हैं।

प्रदर्शनी के जरिए नागरिकों को बताया जा रहा है कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण क्यों महत्वपूर्ण है और आर्थिक सर्वेक्षणों के माध्यम से राज्य की सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों का आकलन किस प्रकार किया जाता है।

वहीं, सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अनुमान की प्रक्रिया और राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित आंकड़ों के संकलन की जानकारी भी दी जा रही है।

आकांक्षी जिला कार्यक्रम और सांसद-विधायक निधि की गतिविधियां भी प्रदर्शित

प्रदर्शनी में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत विकास संकेतकों की निगरानी और विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति का आकलन करने की प्रक्रिया को भी दर्शाया गया है।

इसके साथ ही सांसद निधि एवं विधायक निधि के माध्यम से स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों के क्रियान्वयन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में विभाग के योगदान को समझने का अवसर मिल रहा है।

एलईडी स्क्रीन पर दिखाई जा रहीं जानकारीपूर्ण वीडियो फिल्में

विभागीय स्टॉल में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से विभिन्न योजनाओं, विभागीय उपक्रमों, उपलब्धियों और गतिविधियों पर आधारित जानकारीपूर्ण वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

इन वीडियो प्रस्तुतियों के जरिए आगंतुक सरल और रोचक तरीके से विभाग के कार्यों को समझ रहे हैं। डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल से प्रदर्शनी को अधिक आकर्षक और संवादात्मक बनाया गया है।

डिजिटल प्रश्नोत्तरी में आगंतुकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

स्टॉल का विशेष आकर्षण डिजिटल प्रश्नोत्तरी बनी हुई है। इसके माध्यम से आगंतुकों को विभागीय योजनाओं, कार्यों और सांख्यिकीय गतिविधियों से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।

इस गतिविधि में लोग उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। डिजिटल प्रश्नोत्तरी के जरिए नागरिकों को न केवल नई जानकारियां प्राप्त हो रही हैं, बल्कि उन्हें अपने ज्ञान को परखने का अवसर भी मिल रहा है।

डेटा आधारित सुशासन और साक्ष्य आधारित नीति निर्माण पर जोर

प्रदर्शनी में सांख्यिकीय आंकड़ों के संकलन, विश्लेषण और उपयोग के महत्व को भी विशेष रूप से रेखांकित किया गया है।

आगंतुकों को बताया जा रहा है कि विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण आंकड़े शासन की विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के बेहतर उपयोग, योजनाओं की निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसके साथ ही प्रशासनिक आंकड़ों के मानकीकरण, डिजिटल तकनीक के उपयोग और साक्ष्य आधारित नीति निर्माण की दिशा में विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी जा रही है।

आम नागरिकों को विकास योजनाओं से जोड़ने की पहल

राज्योत्सव में विभागीय स्टॉल के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की योजनाओं और विकासात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ ही सांख्यिकी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

आकर्षक प्रदर्शनी, जानकारीपूर्ण वीडियो फिल्मों और डिजिटल प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विभाग ने अपनी गतिविधियों को सरल एवं रोचक तरीके से प्रस्तुत किया है।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की यह सहभागिता राज्य के समग्र विकास में आंकड़ों की उपयोगिता, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शी एवं परिणामोन्मुखी प्रशासन के महत्व को आमजन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts