प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बस्तर विजन और ₹10,500 करोड़ की यूरिया परियोजना समेत कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर विजन, ₹10,500 करोड़ की यूरिया परियोजना, 461 गांवों की ग्रिड कनेक्टिविटी, AIIA स्थापना, ₹8 लाख करोड़ निवेश, लखपति दीदी सम्मेलन और छत्तीसगढ़ के समग्र विकास से जुड़े अहम प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की।
बस्तर से सरगुजा तक मजबूत होगी रेल कनेक्टिविटी, मुख्यमंत्री साय ने रेल मंत्री से प्रमुख परियोजनाओं पर की चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कटघोरा-डोंगरगढ़, रावघाट-जगदलपुर समेत कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को गति देने और नई रेल लाइनों को शीघ्र स्वीकृति देने पर विस्तृत चर्चा की।
गरियाबंद में भारी बारिश का कहर, उदंती नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा
गरियाबंद में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण उदंती नदी पर बन रहा करीब 9 करोड़ रुपये का निर्माणाधीन पुल ढह गया। पुल के गिरने से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच संपर्क परियोजना प्रभावित हुई है।
विशेष केंद्रीय सहायता योजना के कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
मुख्य सचिव श्री विकासशील ने विशेष केंद्रीय सहायता (SCA) योजना के तहत बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर और सुकमा में चल रहे सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वीकृत परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
16 लाख की सड़क एक साल बाद भी अधूरी, ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध
बालोद जिले के भैसबोड़ गांव में 16.15 लाख रुपये की स्वीकृत सड़क का निर्माण करीब एक साल बाद भी शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।
टंडवा को 8.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री टंक राम वर्मा बोले- विकास का कोई विकल्प नहीं
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने रायपुर जिले के टंडवा गांव में 8.32 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि विकास ही जनसेवा का सबसे प्रभावी माध्यम है और सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल, सारंगढ़ में उद्यान निर्माण के लिए 95.30 लाख रुपये स्वीकृत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप सारंगढ़ नगर पालिका में उद्यान निर्माण के लिए 95.30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं।
14 करोड़ से बदली सरोना स्टेशन की तस्वीर: PM मोदी आज देंगे बड़ी सौगात, यात्रियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
रायपुर के सरोना रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिकीकरण किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इसका वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। स्टेशन पर यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।
दशकों का अंधेरा हुआ दूर: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से नारायणपुर के वनांचल गांवों में पहली बार पहुंची बिजली
नारायणपुर के मोहन्दी और मसपुर के वनांचल गांवों में 'नियद नेल्लानार योजना' के तहत पहली बार बिजली पहुंची। करोड़ों नहीं बल्कि लगभग 84 लाख रुपये के निवेश से 45 परिवारों के घर रोशन हुए, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका को नई गति मिलने की उम्मीद है।
छत्तीसगढ़ में 51 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं से विकास को नई रफ्तार, रेलवे बजट 24 गुना बढ़ा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास को अभूतपूर्व गति मिली है। राज्य में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है और रेलवे बजट पिछले एक दशक में 24 गुना बढ़कर 7,470 करोड़



