छत्तीसगढ़ में AI तकनीक से होगी पीएमजीएसवाई सड़कों की निगरानी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ में अब PMGSY सड़कों की निगरानी AI तकनीक से होगी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हर महीने वीडियो आधारित निरीक्षण, गड्ढों और दरारों की पहचान तथा पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विष्णु देव साय सरकार का बड़ा फैसला: पामगढ़ में 605 लाख से बनेगी नई सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड में डोंगाकोहरौद बस्ती मार्ग के निर्माण के लिए 605.09 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। 4.337 किलोमीटर लंबी सड़क बनने से ग्रामीणों को वर्षभर बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
‘PWD राज्य का ग्रोथ इंजन’, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अफसरों को दी सख्त चेतावनी, लेट काम पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने विभागीय समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी लाने, सितंबर-अक्टूबर तक नए कार्यों के आदेश जारी करने और समय पर काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।
डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार, फेस-2 का नाम होगा सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डुमरतराई नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण करते हुए परिसर का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर रखने और उनकी 15 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक बाजार व्यापार, निवेश और रोजगार को नई गति देगा।
PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने ROB और RUB परियोजनाओं की समीक्षा की, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने रेलवे ओवर-ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) परियोजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित बाधाओं को दूर कर अप्रारंभ परियोजनाओं को जल्द शुरू करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का लोकार्पण और नामकरण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को रायपुर के डूमरतराई स्थित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का लोकार्पण एवं नामकरण करेंगे। 36 एकड़ में विकसित यह आधुनिक व्यापारिक परिसर व्यापार, निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति देगा।
स्वस्थ छत्तीसगढ़ से विकसित राज्य की नींव: मुख्यमंत्री साय ने 103 करोड़ रुपये से अधिक की स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 103 करोड़ रुपये से अधिक की स्वास्थ्य अधोसंरचना परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इनमें 200 सीटर छात्रावास, कैंसर भवन विस्तार और आवासीय परिसर का निर्माण शामिल है।
CM विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में 35.77 करोड़ के 13 विकास कार्यों को मंजूरी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में डीएमएफ मद से 35.77 करोड़ रुपये के 13 विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इससे शिक्षा, कौशल विकास, कृषि अधोसंरचना और ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूती मिलेगी।
अमृत भारत स्टेशन योजना: 34.43 करोड़ की लागत से आधुनिक बन रहा जगदलपुर रेलवे स्टेशन, 93% कार्य पूरा
बस्तर के सबसे बड़े जगदलपुर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 34.43 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। परियोजना का 93 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
CM साय ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नवीन लोगो का किया विमोचन, आवास मेले के विजेताओं को बांटे पुरस्कार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो का विमोचन किया। इस दौरान राज्य स्तरीय आवास मेले के लकी ड्रॉ विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए उन्होंने गुणवत्तापूर्ण और किफायती आवास उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।



