जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर जगदलपुर की अमर वाटिका में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के साहस, समर्पण और बलिदान से बस्तर में शांति, लोकतंत्र और विकास की नई राह मजबूत हुई है।



