पंडरी में होम डेकोरेशन शॉप में लगी आग, चौथी मंजिल पर रखा फर्नीचर जलकर राख, लाखों के नुकसान की आशंका
रायपुर के पंडरी क्षेत्र में सिटी सेंटर मॉल के पास महालक्ष्मी मार्केट की चौथी मंजिल पर स्थित होम डेकोरेशन शॉप में भीषण आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग से फर्नीचर जलकर राख हो गया और लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
रायपुर के उरला इंडस्ट्रियल एरिया की पोदवाल टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार
रायपुर के उरला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पोदवाल टायर फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आसमान में दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई दिया। टार के रिसाव से आग लगने की आशंका है। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। नुकसान और जनहानि को लेकर आधिकारिक जानकारी
हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग: ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, दमकल टीम ने संभाला मोर्चा
भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। ऊंची लपटें और धुआं देखकर इलाके में हड़कंप मच गया।
नवा रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों को ले जा रही बस में भीषण आग, जलकर हुई खाक; बाल-बाल बचे कर्मचारी
नवा रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों को लेकर जा रही बस क्रमांक 3073 में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। राहत की बात है कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
रायगढ़ में AC कंप्रेसर ब्लास्ट: पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से झुलसा, घर में लगी आग
रायगढ़ की आईटीआई कॉलोनी में विंडो एसी के कंप्रेसर में हुए विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद घर में आग लग गई और दो मोटरसाइकिलें भी जलकर खाक हो गईं।
दिल्ली में फिर भीषण आग, कालकाजी-गोविंदपुरी फ्लाईओवर के पास होटल में फटे 3 गैस सिलेंडर
दिल्ली के कालकाजी-गोविंदपुरी फ्लाईओवर के पास स्थित पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग के दौरान 3 LPG सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की 9 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
दिल्ली में भीषण अग्निकांड: पांच मंजिला इमारत में आग, 3 की मौत; 8 लोगों को किया गया रेस्क्यू
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। दमकल विभाग ने अभियान चलाकर 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।



