जीजामगांव आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर
धमतरी जिले के जीजामगांव स्थित नवीन शासकीय आईटीआई में सत्र 2026-27 से पहली बार मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। दो वर्षीय इस पाठ्यक्रम में युवाओं को ई-व्हीकल तकनीक, बैटरी प्रबंधन, मोटर कंट्रोल, चार्जिंग सिस्टम और फॉल्ट डायग्नोसिस का उद्योग-आधारित प्रशिक्षण मिलेगा। प्रवेश के लिए ऑनलाइन
मुंबई से बस्तर जा रही महिला बाइक राइडर की सड़क हादसे में मौत, ट्रेलर से टकराई बाइक
मुंबई से बस्तर जा रहे 23 महिला बाइक राइडर्स के समूह में शामिल 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर की धमतरी जिले के मरकाटोला के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रेलर से टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल रिद्धि ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
कथित चंगाई सभा को लेकर धमतरी में हंगामा, हिंदू जागरण मंच ने लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप
धमतरी के वंदना विहार कॉलोनी में कथित प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू जागरण मंच ने विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालकर जांच शुरू कर दी है।
महानदी तट पर पहली भव्य गंगा आरती, 20 करोड़ से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम
धमतरी में महानदी तट पर पहली बार भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ। वहीं, 20 करोड़ रुपये की लागत से रुद्रेश्वर धाम को आधुनिक धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
धमतरी समीक्षा बैठक में मंत्री टंक राम वर्मा सख्त, राजस्व मामलों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश
राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने धमतरी समीक्षा बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और स्वामित्व कार्ड से जुड़े मामलों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ आपदा प्रबंधन, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की।
छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क, राज्य स्तरीय समिति ने दी मंजूरी
छत्तीसगढ़ सरकार ने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राजनांदगांव, धमतरी, जांजगीर-चांपा और बस्तर में चार नए मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (औद्योगिक पार्क) विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे दिव्यांग युवक ने लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार, सीबीआई जांच और इलाज की भी मांग
धमतरी जिले के नगरी तहसील स्थित देवपुर गांव के निवासी शशिकांत भरत ने राज्य सरकार से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। उनका कहना है कि वर्ष 2016 में हुए हमले के बाद सर्वाइकल इंजरी के कारण उनका पूरा शरीर लकवाग्रस्त हो गया और पिछले 10 वर्षों से वे बिस्तर
कैंसर मुक्त भविष्य की ओर बड़ा कदम: धमतरी में शुरू हुआ विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह, 14 साल की बेटियों को लगेगा मुफ्त जीवनरक्षक टीका
धमतरी जिले में 13 से 18 जुलाई तक विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह चलाया जाएगा। इस दौरान 14 वर्ष की सभी पात्र बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए निःशुल्क HPV टीका लगाया जाएगा।
धमतरी में अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति ने टंगिया से उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पत्नी के साथ एक युवक को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद पति ने टंगिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
18 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने 7 आरोपियों को दी सशर्त अग्रिम जमानत
धमतरी के वर्ष 2007 के शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने 7 आरोपियों को सशर्त अग्रिम जमानत दे दी। अदालत ने जांच में सहयोग और गवाहों को प्रभावित नहीं करने समेत कई शर्तें भी लगाई हैं।



