धमतरी के सत्यांशु का कमाल: भारतीय फुटबॉल टीम में मिला स्थान, स्वीडन में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व
धमतरी के सार्थक स्कूल के विशेष छात्र सत्यांशु दीप का चयन स्पेशल ओलंपिक्स भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में हुआ है। वे जुलाई में स्वीडन में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया ट्रॉफी-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
रात में आग का तांडव: टायर शॉप जलकर खाक, आसपास की दुकानें बाल-बाल बचीं
धमतरी के पुराना मंडी क्षेत्र में देर रात टायर दुकान में भीषण आग लगने से टायर, मशीनें और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पत्नी की मौत के सदमे में पति ने दी जान: जहर खाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पत्नी की मौत के सदमे से टूटे एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
गांजा डीलर का पता नहीं बताया तो नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा
धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में गांजा सप्लायर का पता नहीं बताने पर नशेड़ी युवकों ने एक नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।



