मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में 152.74 करोड़ की यश फैन्स इकाई का भूमिपूजन किया, 3,500 रोजगार की उम्मीद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में 152.74 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित होने वाली यश फैन्स औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन किया। छत्तीसगढ़ की पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई से 3,500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।



