रायपुर में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, छह माह की मासूम को पिता ने जमीन पर पटका, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
रायपुर के कोटा स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में पत्नी से विवाद के बाद एक पिता पर अपनी छह माह की बेटी को दो बार जमीन पर पटकने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल बच्ची एम्स के आईसीयू में भर्ती है। सरस्वती नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में
छत्तीसगढ़ के छात्र का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा: कृष्ण अग्रवाल को मिला तीसरा पुरस्कार, इलेक्ट्रिक प्रेस से बच्चों को बचाने का बनाया मॉडल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छात्र कृष्ण अग्रवाल को NLEPC-2026 में ‘Flip Electric Iron For Child Safety’ मॉडल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा पुरस्कार मिला। उनके नवाचार में ऑटो-फ्लिप तकनीक, ऑटो शट-ऑफ और चाइल्ड लॉक जैसी सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं।
रायपुर में तीन साल की बच्ची से यौन शोषण का आरोप, AIIMS के सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने रात में किया गिरफ्तार
रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में तीन साल की बच्ची से कथित यौन शोषण के मामले में पुलिस ने AIIMS के सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ BNS और POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
खेत में मिली नवजात के लिए आगे आए मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश
सरगुजा के दरिमा क्षेत्र में खेत के पास मिली नवजात बच्ची के मामले में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वास्थ्य अधिकारियों से जानकारी ली और बेहतर उपचार, लगातार निगरानी तथा सुरक्षित संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बीजापुर के आवासीय स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, 7 बच्चों के पालकों ने कलेक्टर-SP से की शिकायत
बीजापुर के रुद्रारम स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक पर बच्चों के साथ कथित अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। सात बच्चों के पालकों ने कलेक्टर और एसपी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
दो साल की बच्ची के गले में फंसा सेफ्टी पिन, डॉक्टरों ने दूरबीन पद्धति से निकालकर बचाई जान
बस्तर के मावलीबेडा में खेलते समय दो साल की बच्ची ने सेफ्टी पिन निगल लिया, जो सांस की नली में फंस गया। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डॉक्टरों ने दूरबीन पद्धति से सफलतापूर्वक पिन निकालकर बच्ची की जान बचाई।



