राष्ट्रीय लोक अदालत में जीपीएम की बड़ी उपलब्धि: 2.53 लाख से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 2 लाख 53 हजार 365 राजस्व प्रकरण रखे गए, जिनमें से 2 लाख 52 हजार 967 मामलों का निराकरण किया गया। बड़ी संख्या में मामलों के समाधान से आम नागरिकों को राहत मिली है।
PM आवास योजना में बड़ा बदलाव: 2015 की जगह अब 2024 होगी कट-ऑफ डेट, 9 साल से शहर में रह रहे परिवारों को भी मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 में निवास की वैधता की कट-ऑफ तिथि 31 अगस्त 2015 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2024 कर दी है। इससे पिछले 9 वर्षों से शहरों में रह रहे पात्र परिवारों को भी पक्के आवास का लाभ मिल सकेगा।
सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज, 17 सितंबर को सभी जिलों में दीप प्रज्ज्वलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष की सेवा और समर्पण के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर छत्तीसगढ़ में तैयारियां तेज हैं। धमतरी में 10 लाख दीयों से विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विशेष लेख: आधुनिक और नगदी फसलों की खेती ने बदली छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर
छत्तीसगढ़ में खेती अब पारंपरिक धान उत्पादन तक सीमित नहीं रही। फसल विविधीकरण, आधुनिक कृषि तकनीक, बागवानी, मत्स्य पालन और नगदी फसलों के विस्तार से किसानों की आय के नए रास्ते खुले हैं। सरकार की योजनाओं और कृषि यंत्रीकरण से खेत से बाजार तक कृषि की तस्वीर बदल रही है।
‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार
मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार का भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माताओं-बहनों का स्वागत करते हुए कहा कि आज उनका घर सभी बहनों का मायका है। इस दौरान हर घर मुनगा-घर घर मुनगा अभियान, राष्ट्रीय पोषण माह और सुपोषण रथ का शुभारंभ किया गया।
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक: राज्यपाल डेका
आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों को तकनीक के सदुपयोग और डिजिटल एडिक्शन से बचने की सलाह दी। समारोह में 19 गोल्ड और 16 सिल्वर मेडल प्रदान किए गए, जबकि 504 विद्यार्थियों को उपाधियां मिलीं।
खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: CM साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक संसाधन और पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। रायपुर और जशपुर में आर्चरी अकादमी सहित खेल अधोसंरचना का विस्तार किया जा रहा है।
तीजा-पोरा तिहार पर सजा CM हाउस, साय के आतिथ्य में महिलाओं ने मनाया पर्व; लोक संस्कृति की दिखी झलक
मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार पर विशेष आयोजन हुआ, जहां महिलाओं ने पर्व मनाया और नंदी-बैल पूजा के साथ छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।



