मोहला-मानपुर में बाघ का आतंक: खेत में बैल को बनाया शिकार, वनकर्मियों से हुआ आमना-सामना
मोहला-मानपुर के निडेली गांव में बाघ ने खेत में चर रहे बैल पर हमला कर उसे मार डाला। घटना के बाद वन विभाग ने ट्रैप कैमरे लगाए हैं और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मुख्यमंत्री साय ने ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना, बोले- कार्टून कला से निखरती है बच्चों की रचनात्मक सोच
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसंपर्क विभाग और कार्टून वॉच की 'मुस्कुराता बस्तर' पहल की सराहना करते हुए कहा कि कार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
छत्तीसगढ़ की मधु सिदार और गीता यादव भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, एशिया कप में दिखाएंगी दम
छत्तीसगढ़ की दो उभरती हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार और गीता यादव का भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी चीन में आयोजित होने वाले जूनियर एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर आज राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री करेंगे ‘कोशल फेब’ और ‘बिलासा’ लोगो का शुभारंभ
राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 'कोशल फेब' ब्रांड और 'बिलासा' लोगो का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में बुनकरों, शिल्पियों और मेधावी विद्यार्थियों को करोड़ों रुपये की सहायता और सम्मान राशि वितरित की जाएगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन में शिरकत, महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त भी होगी जारी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विभाग की स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री निवास से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त का भुगतान भी जारी करेंगे।
CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: हर गांव में मुक्तिधाम, हर स्कूल में बालिका शौचालय; ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान शुरू
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'मेरी बेटी–मेरा अभिमान' अभियान का शुभारंभ करते हुए हर गांव में मुक्तिधाम और हर सरकारी स्कूल में बालिका शौचालय बनाने की घोषणा की। वीबी-जी राम जी मिशन के तहत 6,855 करोड़ रुपये से ग्रामीण विकास, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
सरगुजा के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से अयोध्या-काशी रवाना, रामलला दर्शन योजना से साकार हुआ वर्षों पुराना सपना
रामलला दर्शन योजना के तहत सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवास, भोजन, सुरक्षा और चिकित्सा सहित सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
निर्माण श्रमिकों के लिए बड़े फैसले: 200 बच्चों को मुफ्त शिक्षा, 1000 को मिलेगी NEET-JEE कोचिंग
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की बैठक में निर्माण श्रमिकों के हित में कई अहम फैसलों को मंजूरी मिली। अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत 200 बच्चों को मुफ्त शिक्षा और अटल करियर निर्माण योजना के तहत 1000 विद्यार्थियों को NEET-JEE की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
CM विष्णुदेव साय की सख्ती: हर महीने PARAS पोर्टल से होगी योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने PARAS पोर्टल की पहली राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया। सीमांकन, एग्रीस्टैक, सीएम हेल्पलाइन, सेवा सेतु, मोबाइल टॉवर और स्कूल शिक्षा समेत छह प्रमुख एजेंडों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।



